Big News : उत्तराखंड में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
108 ambulance

108 ambulance

टिहरी : टिहरी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। एक कार गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार छ लोग घायल हो गए, जिनमें से एक मौके पर ही मौत हो गई। बाकी पांच घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपली खाड़ी के पास का है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम को हाईवे पर पर उपली खाड़ी के पास यूके 07 जेड-1792 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 30 मीटर हेंवल नदी में गिर गई। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि तब तक पूरण सिंह की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि कार सवार खाड़ी से अपने गांव थान बिडोन जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घटना की जानकारी देने के बावजूद 108 एक घंटे देरी से पहुंची, जिससे घायलों को प्राइवेट वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया।

Share This Article