DehradunBig News

देहरादून में बड़ा हादसा, दसवीं की छात्रा को कार ने कुचला, दर्दनाक मौत

देहरादून से हादसे की खबर सामने आ रही है। कार से टक्कर में दसवीं की छात्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दसवीं की छात्रा को कार ने कुचला

घटना थाना बसंत विहार की है। जानकारी के अनुसार हादसा वाडिया संस्थान के पास का है। बताया जा रहा है छात्रा सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। इस दौरान कार सवार ने सामने से आ रही छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

हादसे में छात्रा की मौत

पुलिस ने छात्रा को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की पहचान मंदिसा त्यागी पुत्री विकास त्यागी निवासी शिव एन्क्लेव जीएमएस रोड के रूप में हुई। घटना के बाद से छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button