रुड़की। संवाददाता- पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने लूट की घटनाओ को अंजाम देने वाले गिरोह को घर दबोचा। गिरोह में चार लोगो सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। साथ उनके पास से सोने चाँदी के आभूषण और हथियार बरामद किये। पिछले काफी समय से रुड़की शहर में बदमाश दिन दहाड़े एक के बाद एक लूट को घटनाओ को अंजाम देने में लगे थे। बढ़ती लूट व चोरी की घटनाए पुलिस के लिए सर दर्द बनी हुई थी। जिसको देखते हुए हरिद्वार एसएसपी के आदेश पर रुड़की सीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी और बदमाशो की धर पकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया। टीम को मुखबिर से सुचना मिली की कुछ बदमाश सुभाष नगर रुड़की के पास असलाह के साथ कोई योजना बना रहे है। सुचना पर टीम ने घेराबन्दी करते हुए चार बदमाशो सहित एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों से अलग अलग पूछ ताछ की तो कई अहम खुलासे हुए। पिछले दो माह में गिरोह ने रुड़की में तीन बड़ी लूट की घटनाओ को आजमा देना कबूला है।28/08/2016 को दिन दहाड़े सुभाष नगर रुड़की निवासी बैंक कर्मी दिनेश कुमार की पत्नी को बंधक बनाकर लूटना।22/08/2016 को शिव पुरम रुड़की निवासी हीरा बल्लभ पन्त के घर में घुस कर नगदी व जेवरात लूटना। और21/09/2016 को दीनदयाल रुड़की में अजय कुमार और उसकी पत्नी को आतंकित कर लूट पाट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूटेरों को पकड़ कर राहत को साँस ली है। पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछ ताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशो के साथ पकड़ में आई महिला घर में नोकरानी का काम करती थी और घर के सारे भेद अपने लुटेरे साथियो के साथ शेयर करती थी उसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता था। हालांकि अभी पुलिस गिरोह के आरोपियों का इतिहास खंगाल रही है। पकड़े गए पाँच आरोपियो में से चार आरोपी रुड़की के रहने वाले है जबकि एक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है। एसएसपी राजीव स्वरूप ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।