highlightUdham Singh Nagar

महिला कांग्रेस ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर हुई झड़प

उत्तराखंड में महिलाओं पर बढ़ते उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बेरीकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को एसएसपी कार्यालय जाने से रोका। इस दौरान तो प्रदर्शनकारी भड़क गए और उन्होंने बेरीकेडिंग गिराने का प्रयास शुरू कर दिया। जिस कारण पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई।

महिला कांग्रेस ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव

उत्तराखंड में महिला उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। उधम सिंह नगर में ही नर्स तस्लीम जहां की हत्या के बाद एक मौलवी द्वारा छह मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला उत्पीड़न की घटना के विरोध में आज महिला कांग्रेस ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर हुई झड़प

कार्यकर्ताओं ने जैसे ही एसएसपी कार्यालय में जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने बेरीकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरीकेडिंग गिराने की कोशिश की। जब कांग्रेस कार्यकर्ता जबरन महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को बेरीकेडिंग के दूसरी तरफ भेजने लगे।

जिसके विरोध में दूसरी ओर से पुलिस ने उन्हें वापस धकेलना शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से काफी झड़प हुई। महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में महिला अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button