Highlight

महेश सिंह जीना ने की सीएम धामी से मुलाकात, भेंट किए पहाड़ी उत्पाद, CM ने की तारीफ

सल्ट विधायक महेश सिंह जीना ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद भेंट किए, जिनमें प्रमुख रूप से स्थानीय पहाड़ी सब्जी, जैविक कृषि उत्पाद एवं पहाड़ की प्राकृतिक खाद्य सामग्री शामिल थीं।

विधायक की पहल की सीएम धामी ने की तारीफ

सीएम ने विधायक की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहाड़ी उत्पाद न केवल उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं, बल्कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों के उपयोग और प्रोत्साहन से पहाड़ की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलती है।

भेंट के दौरान उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को दी जानी चाहिए प्राथमिकता: CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि औपचारिक भेंट (Courtesy Gifts) के रूप में उत्तराखंड के स्थानीय, पारंपरिक और जैविक उत्पादों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों और किसानों को इसका प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलता है।

CM ने की स्थानीय सामग्री को सम्मानपूर्वक अपनाने की अपील

सीएम ने यह भी अपील की कि सभी जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, संस्थान और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठन अपने कार्यक्रमों और औपचारिक मुलाकातों में उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों और अन्य स्थानीय सामग्री को सम्मानपूर्वक अपनाएं। इससे “ Local to Global” के संकल्प को और मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय उत्पादों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें