Varanasi से Mahesh Babu का लुक हुआ लीक! सोशल मीडिय पर वायरल फोटो

एसएस राजामौली की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म वाराणसी (Varanasi) सुर्खियों में बनी रहती है। आए दिन फिल्म से जुड़ा अपडेट सामने आता रहता है। ये फिल्म वैसे तो अगले साल रिलीज होगी। लेकिन फैंस के बीच इसको लेकर काफी एक्साइटमेंट है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर Varanasi से Mahesh Babu की तस्वीर लीक हुई है। जिसमें वो भगवान श्रीराम’ की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
Varanasi से Mahesh Babu का लुक हुई लीक!
दरअसल ऑलवेज बॉलीवुड नाम के सोशल मीडिया एकाउंट से एक फोटो वायरल हुई। जो आने वाली फिल्म वाराणसी की बताई जा रही है। शेयर की गई तस्वीर में महेश बाबू भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे है। इस पोस्ट में कैप्शन लिखा गया, “वाराणसी फिल्म से महेश बाबू का भगवान राम वाला लुक गुंटूर में मैथरी सिनेमा के डिजिटल थिएटर होर्डिंग पर सामने आया है। वायरल पोस्टर एक्टर की कड़ी तैयारी और एसएस राजामौली के डायरेक्शन में फिल्म की एपिक कहानी की ओर इशारा करता है।”
हाथ में रुद्राक्ष लिए नजर आए महेश बाबू
पोस्टर को देखने के बाद लोग इसकी तुलना नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) से कर रहे है। जिसमें रणबीर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। तो वहीं कुल लोगों ने इसे फेक बताया। लोगों का कहना है कि ये AI जेनरेटेज फिल्म है।
कब रिलीज होगी वाराणसी मूवी?
एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। निभाएंगे। एपिक एक्शन एडवेंचर ड्रामा ये फिल्म अगले साल अप्रैल 2027 में रिलीज होगी।