उत्तराखंड के प्राकृतिक नजारों को देखकर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक महेश भट्ट और उनकी बेटी पूजा भट्ट रोमांचित हैं। शुक्रवार को महेश भट्ट और पूजा भट्ट केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे। भगवान केदारनाथ के दर्शन करने के बाद दोनों ने एक घंटे से अधिक का समय केदारनाथ में ही बिताया। इसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ के लिए रवाना हो गए।
महेश भट्ट अपनी सुपरहिट फिल्म सड़क का सिक्वल ‘सड़क – 2’ बनाने की तैयारी में हैं। इसके लिए वो लोकेशंस देख रहें हैं। महेश भट्ट अपनी फिल्म को उत्तराखंड की अलग अलग लोकेशंस पर शूट करना चाहते हैं। महेश भट्ट, औली, नीति, माणा, त्रिजुगीनारायण, मानसरोवर समेत अलग अलग इलाकों को फिल्म की स्क्रीप्ट के हिसाब से देख रहें हैं।