UttarakhandHighlight

धामी सरकार का 1.11 लाख करोड़ का बजट, BJP ने बताया सर्वांगीण विकास का प्रामाणिक दस्तावेज

भाजपा ने प्रदेश सरकार के बजट को सबके सर्वांगीण विकास का प्रामाणिक दस्तावेज बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, घाटे का बजट अब बीते दिनों की कहानी बन गया है। लिहाजा राजस्व सरप्लस की कड़ी में आया ये बजट नए, व्यवहारिक और साहसिक निर्णयों से विकसित राज्य निर्माण की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाने वाला है।

BJP ने बजट को बताया सर्वांगीण विकास का प्रामाणिक दस्तावेज

भट्ट ने बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बजट विकास को लेकर आम लोगों की बढ़ती आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला है। विगत विपक्षी सरकारों में स्थापित खर्चे और घाटे के लेखा जोखा की प्रवृति को हमने समाप्त किया है। यही वजह है कि हम विकास और जवाबदेही के बजटीय परंपरा पर आगे बढ़ते हुए 10 फीसदी वृद्धि के साथ 1,11,703 करोड़ के बजट लेकर आए हैं।

BJP ने बजट को बताया सर्वांगीण विकास का प्रामाणिक दस्तावेज

महेंद्र भट्ट ने कहा इस बजट से हम सबके लिए बेहद संतोष और खुशी की बात है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हम ज्ञान मॉडल यानी गरीब, युवा, किसान, महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस होकर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश को विकसित बनाने का हमारा मूलमंत्र आत्मनिर्भता में निहित है, ये बजट हमे इस दिशा में आगे ले जाने वाला है।

उत्तराखंड को समृद्ध बनाने के मकसद के साथ काम कर रही सरकार

महेंद्र भट्ट ने कहा, उत्तराखंड को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के जिस मकसद के साथ सरकार काम कर रही है, ये बजट उसका प्रामाणिक दस्तावेज है। जिसमें आधारभूत ढांचे और व्यवस्थात्थामक जरूरतों की पूर्ति के साथ गरीब कल्याण की योजनाओं, युवाओं के रोजगार एवं कौशल, किसानों की आय वृद्धि, महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान रखा गया है।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Budget: CM ने पेश किया 1,11,703.21 करोड़ का बजट, जानें किसको क्या मिला?

विकसित राज्य निर्माण में करने वाले हैं लंबी दूरी तय: भट्ट

भट्ट ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी के लिए पीएमजीएसवाई, ग्रामीण रोजगार की वीबी जीरामजी के लिए आवश्यक प्रावधान के साथ सामाजिक सुरक्षा को लेकर भी बजट में बड़ी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, बजट को देखते हुए भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि विकसित राज्य निर्माण में इस वर्ष हम लंबी दूरी तय करने वाले हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें