UttarakhandBig News

महेंद्र भट्ट ने फिर दी हरीश रावत को सन्यास लेने की सलाह, उम्र को लेकर कह दी ये बात

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को सन्यास लेने की सलाह दी है.

महेंद्र भट्ट ने फिर दी हरीश रावत को सन्यास की सलाह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान सामने आया है. महेंद्र भट्ट ने एक बार फिर हरीश रावत को सन्यास लेने की सलाह दी है. महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरीश रावत की उम्र के सभी नेता सन्यास ले चुके हैं. अब हरीश रावत को भी सन्यास ले लेना चाहिए. भट्ट ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 2027 में उत्तराखंड में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी.

पूर्व में भी भाजपा ने साधा था हरदा पर निशाना

बता दें वर्तमान में कांग्रेस नेता हरीश रावत (harish rawat) प्रदेश भर में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. भट्ट इससे पहले भी हरदा को सन्यास लेने की सलाह दे चुके हैं. इसके अलावा बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने हरदा के कार्यकाल को राज्य के लिए अभिशाप बताया है. चौहान ने कहा था कि हरीश रावत ने राज्य के हित के लिए कोई काम नहीं किया है.

ये भी पढ़ें : BJP ने हरीश रावत के कार्यकाल को बताया उत्तराखंड के लिए अभिशाप, कही ये बड़ी बात

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें