छात्रों का अल्टीमेटम: 24 घंटे में अपने बयान पर माफी मांगें महेंद्र भट्ट, वरना होगा बड़ा फैसला

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने छात्रों को लेकर दिए गए कथित बयान पर प्रदेश में विरोध तेज हो गया है। इसी बयान को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने कड़ी आपत्ती जताई है। संगठन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महेंद्र भट्ट को अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने 24 घंटे में महेंद्र भट्ट से छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
महेंद्र भट्ट ने छात्रों को साला शब्द से किया संबोधित
दरअसल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अपना रिएक्शन दिया था। उसी दौरान उन्होंने छात्रों को सालों शब्द से डिनोट किया। उन्होंने कहा, मैं कह सकता हूं धर्मेंद्र प्रधान ने ये निर्णय छात्र हित में लिय़ा है। और जो छात्र घरों में भी थे, जिनको सालों को लेना देना नहीं था, उनको भी एक अच्छा मैसेज देने का काम धर्मेंद्र प्रधान ने किया है।”
24 घंटे में माफी मांगें महेंद्र भट्ट, नहीं तो होगा कुछ बड़ा
उनके इसी बयान को लेकर उत्तराखंड में चर्चाएं तेज हो गई है। इसी को लेकर बेरोजगार संघ ने उन्हें अल्टीमेटम दिया है। पोस्ट कर उन्होंने कहा, “यदि 24 घंटे के भीतर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट जी छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो प्रदेश के छात्र अपने अनुसार निर्णय लेंगे कि छात्रों को अपशब्द बोलने वालों के साथ क्या किया जाए !”

महेंद्र भट्ट पलटे, कहा साला नहीं बोला
बेरोजगार संघ की इस चेतावनी के बाद प्रदेश की सियासत में भी इस मुद्दे को लेकर हलचल तेज हो गई है। अब इसी को लेकर महेंद्र भट्ट की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। महेंद्र भट्ट का कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से तोड़ मरोड़कर विपक्ष द्वारा प्रचारित किया गया। मेरे द्वारा ऐसे किसी शब्द का प्रयोग नहीं किया। सारों की शब्दावली का प्रयोग उनके द्वारा किया गया है।