National

जोरदार धमाका!, विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में लगी आग, 17 की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के नागपुर में एक बड़े धमाके की खबर सामने आ रही है। यहां विस्फोटक बनाने वाली बड़ी कंपनी में धमाका हुआ है। जिससे भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 17 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। तो वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया है।

नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका

दरअसल नागपुर के कटोल तालुका में राउलगांव के पास गनपाउडर, डेटोनेटर और दूसरे विस्फोटक बनाने वाली एक कंपनी में ये धमाका हुआ है। जिसके बाद भयंकर आग फैल गई जिससे आसमान में धुएं के गुबार देखने को मिले।

तुरंत ही बचाव का काम शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी की माने तो धमाका SBL कंपनी में सुबह 6 और 7 बजे के बीच हुआ। धामके के दौरान फैक्ट्री में करीब 32 वर्कर और दो सुपरवाइजर काम कर रहे थे। आग लगने की वजह से मजदूर एक दम से उसकी चपेट में आ गए।

17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस फैक्ट्री में डेटोनेटर बनाया जा रहा था। जब तार को जोटोनेटर से जोड़ा गया तब धमाका हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। फिलहाल हालात पर काबू पाया जा रहा हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें