देहरादून- उत्तराखंड में टीएसआर सरकार के मंत्रियों का पोर्टफोलियो तैयार हो गया है। सभी मंत्रियों को उनके महकमे थमा दिए गए हैं। सतपाल महाराज को भारी भरकम गृह मंत्रालय, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के साथ पंचायती राज समेत कई और महकमों की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रकाश पंत को भू एवं राजस्व समेत सिंचाई, सहकारिता के साथ तकनीकी शिक्षा जैसे महकमे दिए गए हैं। हरक सिंह रावत को इस बार वित्त संसदीय कार्य, स्टांप और रजिस्ट्री समेत वाणिज्य कर जैसे भारी भरकम महकमे सौंपे गए हैं।
वही मदन कौशिक TSR सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समेत आयुष महकमे की जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि सुबोध को शिक्षा मंत्रालय के साथ-साथ पेयजल महकमें की जिम्मेदारी भी दी गई है।
वहीं यशपाल आर्य इस बार महिला कल्याण एवं बाल विकास के साथ साथ पर्यटन महकमा संभालेंगे। जबकि राज्य मंत्री स्वतंत्रप्रभार के रूप मे डा धन सिंह रावत श्रम विभाग के साथ खादी और दुग्ध महकमा देखेंगे वहीं रेखा आर्य पशुपालन और मत्स्य समेत कई दूसरे विभागों का संचालन करेंगी। बहरहाल ये खबर सोशल मीडिया में जंगल की आग की तरह फैल रही है। हालांकि अधिकारिक रूप से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।