
उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी की कमान महंत शुभम गिरी को मिल गई है। शुभम गिरी को उत्तराखंड सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
महंत शुभम गिरी बने उत्तराखंड में सपा के प्रदेश अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंत शुभम गिरी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया है। बता दें महंत शुभम हरिद्वार के रहने वाले हैं।

एक साल पहले भंग हुई थी प्रदेश कार्यकारिणी
बता दें उत्तराखंड में एक साल पहले प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। जिसके बाद से अध्यक्ष पद को लेकर मंथन चल रहा था। आखिरकार बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।