शादी के बाद फूट-फूटकर रोई Monalisa, कहा, ‘मैं सुसाइड कर लूंगी…’

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर काफी चर्चा बटौरी थी। केरल के मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उन्होंने फरमान से शादी रचाई। हालांकि मोनालिसा का परिवार इस शादी से खुश नहीं है।
वो इस शादी के खिलाफ है। ना सिर्फ फरमान खान पर लव जिहाद के आरोप लगे बल्कि उनके खिलाफ शिकायत दर्ज भी की गई। दोनों न्यूलू वेड कपल इससे परेशान है। इसी को लेकर उन्होंने सरकार से सपोर्ट मांगा है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सपोर्ट नहीं मिला तो वो सुसाइड कर लेंगी।
शादी के बाद फूट-फूटकर रोई मोनालिसा
हाल ही में मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें वो फूट-फूटकर रोने लगी। उन्होंने कहा, “हमारे पास सिर्फ और सिर्फ एक ही रास्ता बचा है. अगर दिल्ली की सरकार, मध्य प्रदेश की सरकार, केरल की सरकार हमारी मदद नहीं करती है तो हम दोनों सुसाइड कर लेंगे. इसके अलावा हमारे पास कोई और रास्ता नहीं बचा है. खुलेआम हमारे पोस्टर जलाए जा रहे हैं. हमें काटने और मारने की धमकी दी जा रही है।”
मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
आगे मोनालिसा ने अपने फिल्म के डायरेक्टर पर भी बात की। उन्होंने कहा, “वो जो सनोज मिश्रा बोल रहे हैं कि मोनालिसा का नाम लेते हुए मुझे शर्म आ रही है. मेरी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेगी मोनालिसा. मुझे खुद ही नहीं बनना है. क्योंकि वो इतना गंदा और घटिया इंसान है न उनका नाम लेते हुए भी मुझे शर्म आ रही है.
मुझे गंदा महसूस हो रहा है. वो कितना गंदा इंसान है. सनोज मिश्रा इतना गंदा है न वो लड़कियों को फिल्मों के नाम पर छोटी-छोटी लडकियों के साथ छेड़छाड़ करता है. फिल्म का नाम और गलत काम है सनोज मिश्रा का. मैं सारी सरकार से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि प्लीज मुझे और मेरे पति को सपोर्ट करें. हमारे पास सिर्फ एक ही रास्ता है. वरना हम लोग सुसाइड कर लेंगे।”