NationalTrending

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में सुंदर साध्वी के नाम से फेमस हर्षा रिछारिया की खुल गई पोल, पुरानी वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर महाकुंभ की एक सुंदर साध्वी चर्चा का विषय बन गई। महाकुंभ में हर्षा रिछारिया रथ पर सवार होकर आईं।

बता दें कि हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। खबरों की माने तो वो साध्वी बन गई है। महाकुंभ से उनकी वीडियोज और फोटोज वायरल हो रही है। उन्होंने बताया कि वो दो साल से साध्वी है। हालांकि उनका सोशल मीडिया अकाउंट तो कुछ और ही कह रहा है।

सुंदर साध्वी हर्षा रिछारिया की खुल गई पोल

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हर्षा रिछारिया महाकुंभ 2025 में पहुंची हैं। रथ पर सवार होकर, माथे पर तिलक लगाकर और फूलों की माला पहनकर वो महाकुंभ पहुंची। दरअसल महाकुंभ के पहले दिन सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से साध्वी है। इसी वीडियो के बाद से वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

सोशल मीडिया पर उन्हें महाकुंभ की सबसे सुंदर साध्वी कहा जा रहा है। हालांकि इसी बीच उनके पुराने वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं। जिसमें हर्षा को शॉट ड्रेसेस में डांस और पोज करते हुए देखा जा सकता है।

सवालों के धेरे में साधवी हर्षा

सोशल मीडिया पर ‘महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी’ हर्षा रिछारिया अब सवालों के धेरे में आ गई है। हर्षा की कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुई जो उनके साध्वी होने पर सवाल खड़े कर रही है। उनकी कई पुरानी ग्लैमरस वीडियोज वायरल हुई। साथ ही दो साल पहले साध्वी बनने की बात पर भी सवाल उठ रहे है। पिछले ही महिने बैंककॉक में एंकरिंग करते हुए भी उनकी तस्वीर सामने आई।

कौन है हर्षा? (Who is Harsha Richhariya)

हर्षा के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक वो एक सोशल एक्टिविस्ट, पब्लिक फिगर और इंफ्लुएंसर हैं। वो निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंद गिरी जी महाराज की शिष्या हैं। वो अपने आप को हिंदू सनातन शेरनी कहती है। साथ ही वो ये भी दावा कर रही है कि वो उत्तराखंड से हैं। इंस्टाग्राम पर उनके नौ लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

यूजर्स कर रहे ट्रोल

यूजर्स सोशल मीडिया पर हर्षा को ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, ये हर्षा कोई साध्वी नहीं है, ये होस्ट है। तो वहीं दूसरे ने लिखा, सोच रही होगी कि चलो ये कर लेती हू शायद वायरल हो जाऊं। तो वहीं अन्य ने लिखा, खुद का प्रमोशन करने आई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें