HighlightUttarakhand

National Games : बास्केटबॉल टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की टीम ने केरल को दी करारी शिकस्त, ऐसा रहा प्रदर्शन

National Games Updates : 38वें राष्ट्रीय खेल में बास्केटबॉल 3×3 टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ, जिसमें पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले.

बास्केटबॉल टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की टीम ने पुरुषों के फाइनल में केरल को 22-20 से हराकर जीत दर्ज की, जबकि महिला वर्ग में तेलंगाना की टीम ने केरल को 21-11 के बड़े अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया है. पुरुषों के सेमीफाइनल में केरल ने तमिलनाडु को 16-15 से कड़े मुकाबले में हराया.

वहीं मध्य प्रदेश की टीम ने तेलंगाना को 18-14 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. महिला वर्ग में, तेलंगाना की टीम ने सेमीफाइनल में तमिलनाडु को 18-11 से मात दी, वहीं केरल ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 13-10 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें