
Congress MLA Rape Theory: कभी-कभी एक बयान से ही इंसान की पूरी सोच सामने आ जाती है। कांग्रेस विधायक की रेप को लेकर सोच भी कुछ ऐसी ही है। कांग्रेस MLA की तथाकथित रेप थ्योरी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि जनप्रतिनिधि ही ऐसा सोचेगे तो भला वो देश को किस दिशा में लेकर जाएंगे।
रेप जैसे संवेदनशील अपराध पर उनकी सोच आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि जनता के प्रतिनिधि के शब्द इतने गैर-जिम्मेदार कैसे हो सकते हैं।
कांग्रेस MLA की रेप थ्योरी!, घिनौना बयान सुनकर आप भी कहेंगे किसे चुन लिया
दरअसल मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का रेप को लेकर एक विवादास्पद बयान ने रजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है। जहां भाजपा भी इस बयान को बलात्कार को तुच्छ बताने और इसे एक बेहद “दूषित”, “विकृत” मानसिकता बताकर निंदा कर रही है।
रेप जैसे संवेदनशील अपराध को जातिगत और धार्मिक व्याख्याओं से जोड़ा
मीडिया को दिए बयान में बरैया ने बलात्कार जैसे संगीन अपराध को जातिगत भेदभाव और धार्मिक व्याख्याओं से जोड़ दिया। कांग्रेस के इस एमएलए ने दावा किया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी की महिलाओं को प्राचीन ग्रंथों से जुड़े एक कथित गलत और विकृत सोच की वजह से निशाना बनाया जाता है। इसी बयान के चलते अब लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।
‘बेहद खूबसूरत लड़की दिखती है तो ध्यान भटक जाता है’-बरैया
वायरल वीडियो में कांग्रेस एमएलए कहते है, “बलात्कार का सिद्धांत ये है कि कोई भी पुरुष, चाहे उसकी मानसिकता कैसी भी हो, सड़क पर चल रहा हो। अगर वो किसी बेहद खूबसूरत लड़की को देखता है, अत्यंत खूबसूरत लड़की को देखता है तो उसका दिमाग भटक सकता है, और फिर बलात्कार हो सकता है।” यौन हिंसा को जायज़ बताने के लिए कांग्रेस विधायक ने जाति आधारित व्याख्याओं का भी सहारा लिया।
आदिवासी समुदायों की महिलाओं के साथ रेप पर दिया तर्क
आगे कहा कि, “बलात्कार अधिकतर आदिवासी समुदायों की महिलाओं के साथ होता है, जिनकी महिलाएं बेहद खूबसूरत मानी जाती हैं, और अनुसूचित जातियों की महिलाओं के साथ भी होता है, जिनकी महिलाएं भी बेहद खूबसूरत मानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि ओबीसी महिलाएं भी बेहद खूबसूरत होती हैं, और इसीलिए उनके साथ बलात्कार अधिक होता है। बलात्कार क्यों होता है? क्योंकि उनके धार्मिक ग्रंथों में ऐसे निर्देश दिए गए हैं।”
बरैया का घिनौना बयान
आगे बरैया ने कहा कि किसी विशेष जाति की महिला के साथ यौन संबंध बनाने पर तीर्थयात्रा का पुण्य प्राप्त होता है। तो वहीं दूसरी जाति वाली औरत के साथ दूसरे तीर्थयात्रा का पुण्य मिलता है। शास्त्रों में वर्णित उन तीर्थ स्थलों में तो अब वो वास्तव में नहीं जा सकतीं। इसलिए घर पर रहकर उनके पास ऑप्शन है कि इिन महिलाओं को पकड़ो और यौन संबंध बनाए, तुम्हें इनाम मिल जाएगा”
अपने घिनौने बयान का विधायक ने किया बचाव
इसके बाद भी काग्रेंस विधायक रूका नहीं। मीडिया को दिए इस बयान पर पूछे जाने पर अपने बयानों से तो बरैया पीछे ना हर एक बेतुका बचाव पेश किया। उन्होंने दावा किया कि ये टिप्पणियां वीडियो का हिस्सा नहीं थीं। उन्होंने कहा कि संदर्भ से हटाकर उनका ये बयान पेश किया गया था।
उन्होंने कहा कि, “मैं कई जगहों पर गया, मैंने अवलोकन किया, मैंने कई जगहों पर सवाल पूछे, मैंने प्रयास किए, मैं कई पुस्तकालयों में गया। वहीं से मुझे यह सुराग मिला।” आरोपों को खारिज करते हुए, उन्होंने कहा, “नहीं, इसमें महिलाओं के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी कहां है? मैं महिलाओं के पक्ष में खड़ा हूं।”
भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला
मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने बरैया और पार्टी नेतृत्व विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए X पर लिखा, “इंदौर में राहुल गांधी के साथ मंच पर, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया यह आम सहमति है… स्वीकृति है। अब यह स्पष्ट है कि महिलाओं और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति समुदाय के प्रति दूषित, विकृत और हताश मानसिकता केवल बरैया की नहीं है, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस की सोच है।”