12वीं टॉपर की हैवानियत!, पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, शवों के साथ काटी पूरी रात – Betul Triple Murder Case

Betul Triple Murder Case: मध्य प्रदेश से एक ऐसी वारदात सामने आ रही है जिसे सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। यहां पर एक 12वीं के टॉपर ने अपने पूरे परिवार की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसने अपने मां, पिता और भाई को निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया।
यहां तक की उसने अपने पांच साल के भांजे पर भी हमला किया। गनीमत रही कि उसने छिपकर अपनी जान बचा ली। आरोपी युवक ने अपनी पालतू बिल्ली को भी मार डाला। मारने के बाद वो पूरी रात शवों के पास ही बैठा रहा। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।
12वीं टॉपर ने मां, बाप और भाई को उतारा मौत के घाट Betul Triple Murder Case
दरअसल ये पूरा मामला बैतूल जिले के सांवगा गांव का है। आरोपी युवक ने परिवार के तीन सदस्यों मां कमलती धुर्वे, पिता राजू धुर्वे और छोटे भाई दिलीप धुर्वे को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा। इस मामले के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया।
भांजे ने छिपकर बचाई जान
आरोपी ने घर में मौजूद 5 साल के भांजे विजय के साथ भी मारपीट की। हालांकि वो छिप गया जिससे उसकी जान बच गई। आरोपी ने घर की पालतू बिल्ली की भी हत्या कर दी।
पालतू बिल्ली की भी बेरहमी से की हत्या
सुबह गांव का एक शख्स किसी काम से आरोपी के घर पहुंचा। अंदर झाकने पर खून से सने शव को देखकर वो भी हैरान रह गया। उसी ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया तो अंदर का खौफनाक मंजर देखकर दंग रह गया। तीनों शवों के साथ आरोपी वहीं पर बैठा हुआ था।
12वीं का टॉपर है आरोपी दीपक
आरोपी की पहचान दीपक धुर्वे के रूप में हुई है। उसने 12वीं में टॉप भी किया था। बीते तीन सालों से वो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। कहा जा रहा है कि चयन ना होने पर वो डिप्रेशन में था। पुलिस के मुताबिक युवक मानसिक रूप से बीमार है। हर पहलू से इसकी जांच हो रही है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मेंटल हॉस्पिटल में किया भर्ती
मेडिकल परीक्षण के दौरान भी आरोपी ने जिला में उत्पात मचाया। तोड़फोड़ कर पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी की। जांच के बाद उसे ग्वालियर के मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए रेफर कर दिया गया है।