Big News : चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये काम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये काम

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
lunar eclipse चंद्र ग्रहण

lunar eclipse चंद्र ग्रहणसाल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है। ये मेष राशि में लगा था। अब अगला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को लगेगा।

चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर स्वंय और घर का शुद्धिकरण करें। जल में गंगा जल डालकर स्नान करें। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के बाद पूरे घर को पानी में नमक डालकर धोना चाहिए। और घर के देवी-देवताओं को भी स्नान करवाएं। विधिवत पूजा पाठ करें। चंद्र ग्रहण के बाद दान का बहुत महत्व है। मान्यता है कि इसकी समाप्ति पर चंद्रमा से संबंधित सफेद चीजें जैसे – चावल, दही, मोती, वस्त्र, दूध, मिठाई, आदि का दान करना चाहिए।

वहीं ग्रहण की समाप्ति के बाद मंदिरों के कपाट खोले गए। मंदिरों का शुद्धिकरण किया गया। पूरे विधि विधान के बाद मंदिरों में शुद्धिकरण की प्रक्रिया की गई। इसके बाद ही मंदिरों में श्रद्धालुओं को भगवान का दर्शन मिल सका।

वहीं हरिद्वार में ग्रहण की समाप्ति के बाद गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मान्यता है कि ग्रहण के बाद गंगा स्नान से ग्रहण के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है। इसके पहले पूरे ग्रहण काल के दौरान श्रद्धालु गंगा तट पर ही बैठ कर भगवत भजन करते रहे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और दान दिया।

Share This Article