BusinessHighlight

LPG-Price-Hike: घरेलू एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी!, कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

LPG-Price-Hike: अब आपकी जेब भारी होने वाली है। घरेलू एलपीजी और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। दरअसल शनिवार यानी 7 मार्च से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है। जिससे पूरे देश में 14.2 kg वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपए से बढ़ गई है। तो वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG Cylinder Price Hike) गैस सिलेंडर के दाम 115 रुपए तक बढ़ गए है।

LPG-Price-Hike: घरेलू एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी!

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के चलते होटल, रेस्टोरेंट और छोटे बिजनेसिस पर असर पड़ा है। 14.2 kg वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत जहां पहले 853 रुपए थी। वो अब 60 रूपए से बढ़कर 913 रुपए हो गई है। इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम पहले जहां 1768.50 रुपए थे। वो अब बढ़कर 1883 रुपए हो गए है।

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा LPG Cylinder Price Hike

ये बढ़ोतरी तब हुई जब भारत की एनर्जी सप्लाई और फ्यूल की उपलब्धता पर चर्चा हुई। केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी जनता को ये भरोसा दिलाया की भारत में फिलहाल एनर्जी की कमी नहीं है।

मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, “हमारी प्राथमिकता अपने नागरिकों के लिए सस्ता और टिकाऊ फ्यूल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है और हम इसे आराम से कर रहे हैं. भारत में एनर्जी की कोई कमी नहीं है, और हमारे एनर्जी कंज्यूमर्स के लिए चिंता की कोई बात नहीं है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें