National

LPG Crisis: युद्ध के बीच सरकार का बड़ा ऐलान!, अब मिलेंगे डबल सिलेंडर

ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग के चलते भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में एलपीजी की किल्लत देखने को मिल रही है. हालांकि अब भारत सरकार ने इस संकट से निकलने की एक योजना बना ली है। सरकार ने जनता से एलपीजी की जगह पीएनजी कनेक्शन लेने की अपील की है। इसके साथ ही अब सरकार ने प्रवासी मजदूरों को भी बड़ी राहत दी है। अब किल्लत के बीच डबल सिलेंडर(FTL Cylinder) मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:-200-500 के नोटों को लेकर RBI का बड़ा प्लान, बैंक के नोट को लेकर किया ये ऐलान

LPG Crisis: युद्ध के बीच सरकार का बड़ा ऐलान!

दरअसल प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार ने एलपीजी आपूर्ति दोगुनी कर दी है। हर राज्य में अब इनको मिलने वाले पांच किलों के फ्री ट्रेज एलपीजी सिलेंडर (FTL Cylinder) की संख्या को रोजाना अब दोगुनी कर दिया है। अतिरिक्त सिलेंडर राज्य की सरकारों और उनके Food/ Civil Supplies विभाग को दिए जाएंगे। OMCs यानी Oil Marketing Companies केवल इन्हें प्रवासी मजदूरों तक पहुंचाएगी।

ये भी पढ़ें:-Seema Haider ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला

अब मिलेंगे डबल सिलेंडर

सरकार के इस फैसले के बाद पांच किलो वाले एफटीएल सिलेंडर की रोजाना बिक्री एक लाख यूनिट से ऊपर जा सकती है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, अब तक 23 मार्च से करीब 6.6 लाख सिलेंडर बिक चुके हैं।

ये भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 7.41 रुपए तो डीजल में ₹25 का उछाल, इस कंपनी ने बढ़ाई कीमत

पेट्रोलियम मंत्रालय ने क्या बताया?

बताते चलें कि FTL सिलेंडर यानी 5 KG के छोटे सिलेंडर बाजार कीमत पर मिलते हैं। इसे लेने के लिए प्रमाण देने की जरूरत नहीं होती। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि LPG वितरकों के पास किसी तरह की कोई कमी नहीं है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें