HighlightAlmora News

32 सालों में 32 करोड़ बार लिखा प्रभु राम का नाम, जानें अल्मोड़ा के भक्त की कहानी

मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के बड़े-बड़े भक्तों के बारे में तो आपने पढ़ा होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे भक्त के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने बीते 32 सालों में भगवान राम का नाम 32 करोड़ बार लिखा है।

एक अनोखा राम भक्त

इन दिनों पूरा देश राम की भक्ति नें डूबा हुआ है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां की जा रही हैं। राम भक्तों का उत्साह चरम पर है। ऐसे ही एक राम भक्त उत्तराखंड के अल्मोड़ा में है जिन्होंने बीते 32 सालों में 32 करोड़ बार राम भगवान का नाम लिखा है।

अल्मोड़ा के रहने वाले हैं शंभु दयाल खर्कवाल

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट के रहने वाले शंभु दयाल खर्कवाल की राम भक्ति की इन दिनों हर तरफ चर्चा हो रही है। साल 1990 में उन्हें राम नाम का जप करते समय एक विचार आया और वो विचार था राम नाम लिखने का। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में छोटी से चाय की दुकान चलाने वाले शंभु दयाल ने 32 सालों में 32 करोड़ बार भगवान राम का नाम लिखा है।

almora

जब भी उनके पास खाली समय होता है तो वो राम का नाम लिखते रहते हैं। कई पोथियां राम नाम लिखने से भर गई हैं। इसका ना केवल वो दावा करते हैं बल्कि उन्हें जानने वाले उनके परिवारजन, मित्र और रोजाना ग्राहक भी इसकी पुष्टि करते हैं।

30 साल की उम्र में राम नाम लिखना किया था शुरू

शंभु दयाल की अनोखी राम भक्ति की सराहना इसलिए भी हो रही है क्योंकि उन्होंने राम नाम को जपने के साथ ही लिखना भी शुरू किया। राम नाम लिखते-लिखते उन्हें 32 साल गुजर गए। मिली जानकारी के मुताबिक जब उन्होंने राम नाम लिखना शुरू किया था तब उनकी उम्र 30 साल थी और आज उनकी उम्र 62 साल हो गई है। उनकी सच्ची भक्ति का ही परिणाम है कि उन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी। उनकी भक्ति आज सभी भक्तों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है।

almora

सुबह राम नाम से शुरू और रात राम नाम से होती है खत्म

स्थानीय लोगों का कहना है कि शंभु दयाल खर्कवाल की सुबह राम नाम से होती है और रात राम नाम से ही खत्म होती है। लोग उनके राम के प्रति इस समर्पण के मुरीद है। लोगों का कहना है कि कलयुग में ऐसा भक्त नहीं दिखाई देता है। आजकल पूजा-पाठ तो हर कोई कर लेता है लेकिन ऐसी भक्ति हर कोई नहीं कर पाता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें