देहरादून: कोरोना वायरस के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। घरों में कैद होने के बाद दूरदर्शन ने मशहूर टीवी धारावहिक रामायण का प्रसारण फिर से शुरू किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। दूरदर्शन की टीआरपी ने सारे रिकार्ड तोड़े। रामायण शुरू होने के बाद इनके किरदार भी फिर से चर्चा में आ गए। ऐसा ही एक सीरियल कई सालों बाद शुरू होने वाला है। उसका नाम है श्री कृष्णा। इस धारावाहिक ने भी अपने दौर में टीआरपी के सारे रिकार्ड अपने नाम किये थे। इसके प्रसारण की घोषणा होने के साथ ही इसके लीड किरदार कृष्ण को निभाने वाले सर्वदमन चर्चाओं में आ गए हैं।
रामानंद सागर के टीवी सीरियल श्री कृष्णा में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर सर्वदमन डी बनर्जी हैं। उन्होंने अपनी प्यारी मुस्कान से आज भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाई हुई है। सर्वदमन डी बनर्जी का जन्म उन्नाव के मगरवाड़ा में हुआ था। कानपुर से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद सर्वदमन ने पुणे फिल्म इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएशन की शिक्षा पाई। इस शो के अलावा उन्होंने अर्जुन, जय गंगा मैया और ॐ नमः शिवाय। इनमें भी ज्यादातर वो विष्णु या कृष्ण बने ही दिखे। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी, तेलुगू और बंगाली फिल्मों में काम किया।
सर्वदमन फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वो अब पहाड़ों की वादियो के बीच ऋषिकेश में अपना एक मेडीटेशन सेंटर चलाते हैं, जहां लोग प्रकृति के बीच में मेडीटेशन का लुफ्त उठाते हैं। यही नहीं वह एनजीओ चलाते हैं, जिसका नाम है पंख। इस एनजीओ के जरिए वह करीब 200 बच्चों की पढ़ाई लिखाई का ध्यान रखते हैं और उत्तराखंड की 50 गरीब महिलाओं को ढंग की जिंदगी बिताने लायक बनाने के लिए काम की ट्रेनिंग दिलाते हैं।


