Champawat NewsHighlight

लोहाघाट-पिथौरागढ़ हाईवे पर हादसा : अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, यात्रियों में मची चीख-पुकार

लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया. लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रही है एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घाट पर मदन होटल के पास सड़क में पलट गई.

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार

हादसा शनिवार का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ़्तार कार घाट पर मदन होटल के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई. हादसे के दौरान वाहन में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई.

बड़ा हादसा होने से टला

राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर कार में बैठे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है हादसे के दौरान कार में छह सवार थे. जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. सभी लोगों की हल्की चोट आई है. गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें