
उधम सिंह नगर : लॉकडाउन के दौरान पुलिस दिन-रात लोगों से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़कों पर डटी है। कोरोना की रोकथाम और कोरोना से राज्य की जनता को बचाने के लिए पुलिस दिन रात लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने एक अलग ही मिसाल कायम की। एक नया चेहरा पुलिस का सामने आया। लॉक डाउन के दौरान पुलिस ने एक और भूखों का पेट भरा तो साथ ही गरीबों को राशन बांटा और साथ में दिन रात ड्यूटी की। उत्तराखंड पुलिस की इस मेहनत कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए लोगों ने उनको सलाम किया। यहां तक की फूलों की बारिश की।
जी हां कोतवाली किच्छा जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड की चौकी दरउ के आजाद नगर क्षेत्र के निवासियों द्वारा भी कुछ ऐसा ही किया गया। आजाद नगर के लोगों ने दरउ चौकी द्वारा लॉक डाउन के दौरान किए जा रहे कानून व्यवस्था के कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस टीम का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान भारत माता की जय उत्तराखंड पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लोगों ने लगाए।