Big NewsUdham Singh Nagar

देहरादून से पैदल ही घर को निकले मजदूर, 3 दिन से चल रहे पैदल, 3 दिन और लगेंगे

उधमसिंह नगर : लॉक डाउन का असर सबसे ज्यादा मजदूरों पर पड़ रहा है। मजदूरों का काम ठप हो गया और उनके पास न तो खाने के लिए पैसा है ना परिवार को पालने के लिए।

खबर उत्तराखंड से है, जहां देहरादून के शहर में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के मजदूर देहरादून से पैदल ही गदरपुर पहुंचे। मजदूरों ने बताया कि उन्हे 3 दिन से अधिक हो गए हैं पैदल चलते हुए । उनको लगभग 3 दिन और लगेंगे अपने गांव तक पहुंचने के लिए। मजदूर परेशान हैं और बोले कि यदि मजदूरों के लिए जल्द व्यवस्था ना हुई तो उन लोगों का जीना अत्यंत कठिन हो जाएगा। कहा कि साथ ही हमारे पास खाने-पीने के पैसे भी नहीं है तो परिवार को क्या खिलाएंगे।

Back to top button