International News

आज रात से पाकिस्तान में Lockdown!, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा ऐलान

Lockdown Like Situation in Pakistan: ईरान द्वारा जबसे होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के जाने पर रोक लगी है तभी से भारत समेत साउथ एशिया और यूरोपीय देशों में पेट्रोल-डीजल और एलजीपी की किल्लत देखने को मिल रही है। भारत, नेपाल और बांग्लादेश आदि देश पहले से ही इस संकट से डील करने के लिए अहम कदम उठा रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान इस संकट में डूब चुका है। जिसके बाद अब वहां की shehbaz sharif सरकार ने आज रात आठ बजे से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

आज रात से पाकिस्तान में लॉकडाउन! Lockdown in Pakistan

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुख्ममंत्रियों के साथ बैठक में स्मार्ट लॉकडाउन का ऐलान किया है। पाकिस्तान रेडियो के मुताबिक, सरकार ने पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में बाजारों, शॉपिंग मॉल और वाणिज्यिक क्षेत्रों को बंद करने का फैसला लिया है। आज रात आठ बजे से ये सभी बंद हो जाएंगे।

ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा ऐलान

ये फैसला पीएम शहबाज की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया। इसमें पेट्रोलियम उत्पादों से संबंधित ऊर्जा बचत और इसके कम इस्तेमाल पर चर्चा की गई। सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा के संभागीय मुख्यालयों में बाजार और शॉपिंग मॉल केवल रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। तो वहीं जनरल स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर आदि भी रात 8 बजे तक बंद होंगे।

मेडिकल और फॉर्मेसी पर नहीं प्रतिबंध

इसके अलावा, बेकरी, रेस्तरां, खाने-पीने की दुकानें, मैरिज हॉल, टेंट आदि रात 10 बजे के बाद बंद हो जाएंगे। 10 बजे के बाद घरों में शादी समारोह आयोजित करने पर भी प्रतिबंध है। हालांकि मेडिकल स्टोर और फार्मेसी में कोई प्रतिबंध नहीं है। सरकार ने ये साफ किया कि आज मंगलवार को आठ बजे से पाकिस्तान में ये स्मार्ट लॉकडाउन लागू हो जाएगा।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी कर दिए फ्री

इसके साथ ही शहबाज शरीफ की सरकार ने गिलगित और मुजफ्फराबाद शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक महीने तक फ्री करने का ऐलान भी किया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें