थोड़ी देर में लॉकडाउन-5 का ऐलान हो सकता है जिसमे सरकार द्वारा कुछ रियायतें मिल सकती है। वहीं बाजार खुलने के समय में और छूट मिल सकती है। वहीं रेड और ऑरेंज जोन इलाकों के लिए कुछ पाबंदियां होंगी। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग औक मास्क लगाने को लेकर सख्ती होगी।
एमपी में बढ़ा लॉकडाउन
एमपी में लॉकडाउऩ 15 जून तक बढ़ा दिया गया है। जी हां एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने लॉकडाउन-5 का ऐलान कर दिया है और लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ा दिया है। वहीं अब लोगों के मन में बड़ा सवाल ये है कि क्या लॉकडाउन-5 में रेस्टोंरेंट-होटल्स खोले जाएंगे। क्या ट्रेनें और बसों का संचालन शुरु होगा? स्कूल-कॉलेज को लेकर भी सभी के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे?
वहीं खबर है कि कई राज्यों में बस सेवाएं शुरु की जा सकती है और धार्मिक स्थलों को खोला जा सकता है। होलट, मोल्स, रेस्टोरेंट्स पर फैसला लिया जा सकता है। पर्यटन क्षेत्र पर कुछ छूट मिल सकती है।