Dehradun NewsBig News

लिव-इन में रह रही प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, अक्टूबर में होनी थी शादी

राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरूग्राम इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के सीने पर चाकू से वार कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. बता दें कुछ महीने बाद ही दोनों की शादी होने वाली थी.

लिव-इन में रह रही प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

मृतक युवक की पहचान अजय रावत (27) निवासी नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई है. अजय पिछले एक साल से अपनी प्रेमिका राधिका के साथ लिव-इन में रह रहा था. दोनों चार महीने पहले सिद्ध विहार, नेहरूग्राम में किराये के मकान में रहने लगे थे. युवक के परिजनों के मुताबिक 7 जून 2025 को उनकी सगाई हुई थी. 2 अक्टूबर को दोनों की शादी होनी तय थी.

युवती के खिलाफ केस दर्ज

मृतक के पिता देवेंद्र पाल सिंह रावत ने बताया कि 26 अप्रैल की शाम अजय और राधिका के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इस दौरान राधिका ने अजय के सीने में सब्जी काटने वाला चाकू मार दिया. घायल हालत में अजय को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां 27 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने युवक के परिजनों की तहरीर पर युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें