highlightPithoragarh

LIVE: भाजपा को 1887 वोटों की लीड, लगातार बढ़ रहा है वोटों का अंतर

breaking uttrakhand newsपिथौराग़ढ़ : पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत प्रकाश पंत के निधन के बाद रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। आज मतगणना चल रही है। उप चुनाव में इस सीट पर 47.48 फीसदी ही वोट पड़े थे। बीजेपी की ओर से स्व. पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट चुनाव मैदान में हैं।

सातवें राउंड के बाद भाजपा को 1514 वोटों की लीड मिल गई है। सातवें राउंड की मतगणना में भाजपा को 2313, कांग्रेस को 2245, सपा को 56 और नोटा को 72 वोट पड़े।  छठे राउंड के बाद भाजपा 1446 वोटों से आगे चल रही है। छठे राउंड की मतगणना में भाजपा को 3289, कांग्रेस को 3040, सपा को 472 और नोटा को 457 वोट पड़े।  पांचवें राउंड के बाद भाजपा को कुल 1197 वोटों की बढ़त मिली है। पांचवें राउंड की मतगणना में भाजपा को 2670, कांग्रेस को 2206, सपा को 43 और नोटा को 76 वोट पड़े। चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा ने बढ़त जारी रखी है। भाजपा को 2794, कांग्रेस को 2516, सपा को 50 और नोटा को 90 वोट पड़े हैं। तीसरे राउंड में भी भाजपा आगे है। भाजपा को 2718, कांग्रेस को 2351, सपा को 69 और नोटा को 119 वोट पड़े हैं।

Back to top button