इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका है। लोग खूब इमोशनल हुए। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की खबरें आने लगीं। इस पर भारत रत्न लता मंगेशकर ने भी कहा कि धोनी अभी देश को आपके खेल की जरूरत है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ लता मंगेशकर ही ऐसा कह रही हैं, बल्कि ट्विटर पर भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने अपने ट्वीट लिखा, ‘नमस्कार एम एस धोनीजी। आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइएगा।
वहीं धोनी और क्रिकेट के फैन्स भी धोनी से लगातार सन्यास ने लेने की अपील कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड शुरु किया है जिससे लगातार धोनी के फैंस एक के बाद एक ट्वीट औऱ कमेंट कर उनसे मैच न छोड़ने की अपील कर रहे हैं.