संवाददाता। उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है है। इस लिस्ट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ ही मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल है। चालीस लोगों की लिस्ट में उत्तराखंड प्रभारी अंबिका सोनी के साथ ही उत्तराखंड पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय समेत मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी हैं। कांग्रेस ने उत्तराखंड में चुनाव प्रचार में नवजोत सिद्धू को भी लगाया है। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और मनीष तिवारी भी प्रचार की कमान संभालेंगे।
स्थानीय नेताओं में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट के साथ ही मुख्यमंत्री की पत्नी रेणुका रावत को चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है।