Big NewsUttarakhand

जाम के शौकीनों के लिए बड़ा झटका: उत्तराखंड में महंगी हुई शराब, हर बोतल पर इतनी हुई वृद्धि

Liquor Expensive in Uttarakhand: उत्तराखंड में शराब के शौकीनों को राज्य सरकार ने बड़ा झटका दिया है। 1 अप्रैल यानी आज से प्रदेश में शराब के दाम बढ़ गए हैं। इससे जाम छलकने वालों के जेब में सीधा असर पड़ने वाला है।

उत्तराखंड में महंगी हुई शराब (Liquor Expensive in Uttarakhand)

आबकारी विभाग द्वारा जारी की गई नई दरों के अनुसार हर बोतल पर 5 से 10 रुपए तक की वृद्धि की गई है। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल का कहना है कि राज्य सरकार ने 3 वर्षीय आबकारी नीति लागू की है, जिसके तहत शराब की कीमतों में मामूली वार्षिक वृद्धि का प्रावधान किया गया है। यह नीति वर्ष 2028 तक प्रभावी रहेगी, जिसे बाद एक नई नीति तैयार की जाएगी। सरकार का मन्ना है कि इस कदम से राजस्व में स्थिरता सुनिश्चित होगी। साथ ही अवैध शराब पर भी नियंत्रण हो सकेगा।

उत्तराखंड में कितनी है शराब की दुकानें?

राज्य में अर्थव्यवस्था में आबकारी विभाग का बड़ा योगदान रहता है। वर्तमान में उत्तराखंड में लगभग 700 शराब की दुकानें संचालित हैं, जिनसे सरकार को सालाना करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त होता है। इस साल, सरकार ने आबकारी विभाग के लिए 5,000 करोड़ से अधिक का राजस्व जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

दुकानदारों को भी हुआ नई आबकारी नीति से फ़ायदा

दुकानदारों को भी नई आबकारी नीति से फ़ायदा हुआ है। अब जब उन्हें तीन साल के लिए वैध लाइसेंस मिल गए हैं, तो उन्हें बार-बार होने वाले कागज़ी काम से राहत मिली है और वे अपने कारोबारी कामों की योजना ज़्यादा असरदार तरीके से बना पा रहे हैं। कुल मिलाकर, उम्मीद है कि नई नीति से सरकार और कारोबारियों, दोनों को फ़ायदा होगा, हालांकि इससे आम ग्राहकों पर आर्थिक बोझ यकीनन बढ़ जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें