Dehradunhighlight

अमेरिका से भारत के लिए रवाना हुआ दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर

khabar ukदेहरादून: दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो गया है। उनका पार्थिव शरीर कल यानि शनिवार को देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर को कुछ देर के लिए अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। उसके बाद पार्थिव देह को पिथौरागढ़ स्थित उनके गांव लेजाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य केंद्रीय नेता भी आ सकते हैं।

उत्तराखंड की राजनीति के प्रकाशपुंज कहे जाने वाले प्रकाश पंत की अमेरिका में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रकाश पंत की मौत से आम और खास हर कोई हैरान है। लोगों को यह भरोसा ही नहीं हो पा रहा है कि इतनी जीवटता से जीन वाले व्यक्ति इतनी जल्दी हम सबको छोड़कर चला जाएगा। हर कोई प्रकाश पंत की मौत की खबर को सुनकर दुखी है। लोग उनके पार्थिव शरीर के देहरादून पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

प्रकाश पंत का हर चाहने वाला उनके अंतिम दर्शनों का इंतजार कर रहा है। उनके चाहने वालों में भाजपा हो या कांग्रेस हर दल के नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं। उनकी सादगी के कायल पक्ष में तो होंगे ही, विपक्ष के लोग भी उनकी सादगी के कायल नजर आते थे।

Back to top button