Pauri Garhwal NewsHighlight

पौड़ी में गुलदार की दहशत: 6 अप्रैल तक स्कूल किए बंद, आदेश जारी

पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पोखड़ा विकासखंड और समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार की बढ़ती दहशत को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

6 अप्रैल तक इन स्कूलों में किया अवकाश घोषित

खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा एवं बीरोंखाल मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के अंतर्गत न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित रा०प्रा०वि० पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी और जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में 4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा तथाराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तिमली और कण्डूली बड़ी में भी कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में भी 6 अप्रैल तक अवकाश रहेगा।

डीएम के निर्देश पर आदेश जारी

खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार जोशी ने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें: आंगन में खेल रही चार साल की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला, बुरे हाल में बरामद हुआ शव

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें