Big NewsRudraprayag News

रुद्रप्रयाग में गुलदार की दहशत: 5 साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार, नहीं मिला अभी तक कोई सुराग

रुद्रप्रयाग में गुलदार की दहशत देखने को मिल रही है। छिनका ककोड़ाखाल (नगरासू) क्षेत्र में गुलदार देर रात पांच साल के बच्चे को उठा ले गया। खबर लिखे जाने तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है।

पांच साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। डीडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे की तलाश की। रुद्रप्रयाग के डीएम प्रतीक जैन के निर्देशन में एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी 5 सहायक कर्मियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

नहीं मिला बच्चे का कोई सुराग

एसडीओ रुद्रप्रयाग देवेंद्र पुंडीर ने कुल 20 लोगों की तीन अलग-अलग टीमों के साथ घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही DDRF के नौ जवानों को अलग-अलग सर्च उपकरणों के साथ मौके पर भेजा गया और वे फिलहाल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मासूम का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

leopard terror
बच्चे का रेस्क्यू जारी

इन स्कूलों में किया अवकाश घोषित

घटना के बाद से गांव में दशहत और चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए चार और पांच फरवरी को क्षेत्र के आठ विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमसील, सारी, सिंद्रवाणी, झालीमठ, छिनका, हिलोरीधार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छिनका तथा जनता हाई स्कूल ककोड़ाखाल शामिल हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें