Trending

दुर्लभ नजारा!, एक साथ पानी पीते दिखे तेंदुआ और ब्लैक पैंथर, वीडियो वायरल

जंगल की दुनिया काफी रोमांचक होती है। ये रहस्यों और अद्भुत दृश्यों से भरी रहती है। यहां पर नहीं पता कब आपको अचानक से कुछ ऐसा दिख जाए तो आपके लिए जिंदगी भर का एक्सपिरियंस बन सकता है। हाल ही में आई एक एक वीडियो और तस्वीर इसी का ही एक उदाहरण है। अमुमन तेंदुए का ही जंगल में दिखना अपने आप में बड़ी बात है। हालांकि तेंदुए के साथ वहां ब्लैक पैंथर भी नजर आ जाए तो?, और दोनों साथ में जंगल की शांत घाट पर पानी पीते नजर आ जाए तो ये अपने आप में किसी दुर्लभ नजारे से कम नहीं है।

दुर्लभ नजारा!, एक साथ पानी पीते दिखे तेंदुआ और ब्लैक पैंथर leopard black panther together wildlife video

दरअसल ये दृश्य जंगल के एक प्राकृतिक जलस्रोत के पास का है। इस वीडियो को the_wildeye_captures नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। यहां अक्सर जंगली जानवरों को प्यास बुझाने के लिए पहुंचते हुए देखा गया हैं। बात करें वायरल वीडियो की तो इसमें एक तेंदुए और एक ब्लैक पैंथर को देखा जा सकता है। दोनों पानी पी रहे हैं और साथ में काफी सतर्क भी नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच किसी भी तरह की टकराव नहीं है। दरअसल तेंदुआ पहले से ही वहां पानी पी रहा है, तभी अचानक ब्लैक पैंथर भी उसका साथ देने वहां पहुंच जाता है।

क्या होता है ब्लैक पैंथर?

जानकारी के लिए बता दें कि ब्लैक पैंथर तेंदुए की ही एक प्रजाति होती हैं। उनके अंदर मेलानिज्म नामक जेनेटिक बदलाव के चलते उनका रंग काला होता है। आपको बता दें कि जब ब्लैक पैंथर पर रोशनी पड़ती है तो उसपर तेंदुए जैसे धब्बे भी नजर आते है। एक ही स्थान पर दोनों का दिखाना सामान्य नहीं है। ये काफी दुर्लभ नजारा है। हालांकि इसे हम असंभव भी नहीं कह सकते है।

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

वन्यजीव विशेषज्ञों की माने तो अक्सर ये देखा गया है कि कि पानी के स्रोत पर जानवर अस्थायी रूप से संघर्ष टाल देते हैं। उस समय उनकी प्राथमिकता अटैक करना नहीं बल्कि प्यास बुझाना होता है। यही कारण है कि अलग-अलग स्वाभाव के जानवर एक साथ पानी पीते दिख जाते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें