अल्मोड़ा: घटना अल्मोड़ा के द्वाराहाट क्षेत्र के ढूंगाधारा की है। महिला देर शाम घास लेकर घर की ओर लौट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जैसे ही तेंदुए ने महिला पर हमला किया। तेंदुए को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि उस पर वापस उतना ही करारा हमला होगा। महिला हल्ला मचाते हुए तेंदुए पर दरांती से एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ वार कर दिए। मजबूरन तेंदुए को भागना पढ़ा।
महिला के पैर पर तेंदुए के पंजों के निशान हैं। उनका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ढूंगाधारा में सोमवार की शाम कौशल्या देवीघास लेकर घर आ रही थी। रास्ते में तेंदुआ उस पर झपट पड़ा। कौशल्या देवी ने हिम्मत नहीं हारी और हो हल्ला कर दरांती से तेंदुए पर वार करने लगी। ग्रामीणों ने वन विभाग को चेतावनी दी है कि अगर जल्द पिजरा नहीं लगा, तो आंदोलन होगा। तेंदुआ 14 दिसंबर को एक गौशाला में भी घुस गया था।