Pauri Garhwal NewsBig News

श्रीनगर-पौड़ी मोटरमार्ग पर गुलदार ने किया युवक पर हमला, इलाके में दहशत

श्रीनगर-पौड़ी मोटरमार्ग पर गुलदार ने एक युवक पर हमला कर दिया. गुलदार को खुद पर झपटता देख युवक की चीख निकल गई. जिसे सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. भीड़ को देख गुलदार वहां से भाग निकला. युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

श्रीनगर-पौड़ी मोटरमार्ग पर गुलदार ने किया युवक पर हमला

घटना बुधवार शाम साढ़े सात बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार श्रीनगर-पौड़ी मोटरमार्ग पर गंगा दर्शन मोड़ के पास एक झाड़ियों के पीछे छुपे गुलदार ने रोबिन कैतूरा (33) निवासी उफाल्डा वार्ड नंबर 38 पर हमला कर दिया. जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया.

स्थानीय लोगों में दहशत

घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है. जहां युवक का इलाज चल रहा है. चिकित्सकों ने फिलहाल रोबिन की हालत स्थिर बताई है. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से की क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग

बता दें इस क्षेत्र में पहले भी गुलदार की आवाजाही की घटनाएं सामने आती रही हैं. लेकिन वन विभाग अभी तक गुलदार को पकड़ नहीं पाया है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है.

ये भी पढ़ें : पौड़ी में गुलदार की दहशत, एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें