Tehri NewsBig News

Leopard attacked : गुलदार ने दिनदहाड़े किया महिला पर हमला, हालत गंभीर

Leopard attacked : टिहरी के लंबगांव के पास घास काटने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया.गुलदार के हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई. महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

गुलदार ने दिनदहाड़े किया महिला पर हमला

घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार मीना देवी (55) पत्नी मदन सिह पंवारनिवासी बाैंसाड़ी घास काटने के लिए पड़ोस की महिलाओं के साथ मजियाली ताेक गई थी. इस दौरान पहाड़ी के पास घात लगाए गुलदार ने मीना देवी पर जानलेवा हमला कर दिया. महिला के चीखने की आवाज सुनकर अन्य महिलाओं की नजर मीना देवी पर पड़ी. महिलाओं ने शोर कर किसी तरह मीना देवी को गुलदार के चंगुल से बचाया.

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

पहाड़ी के पास में ही पुलिस थाने भी था. महिलाएं भागकर थाने पहुंची और पुलिस से मदद मांगी. जिसके बाद आनन फानन में घायल महिला को सीएचसी चाैंड पहुंचाया. चिकित्सकों ने महिला की हालत को गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम महिला का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. गुलदार को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास गस्त टीम को तैनात किया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें