Pauri Garhwal NewsHighlight

पौड़ी में गुलदार का आतंक: स्कूल जा रहे थे बच्चे, रास्ते में सामने आया गुलदार, इलाके में दहशत

पौड़ी के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के बिरोखाल ब्लॉक में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे स्कूल जा रहे बच्चों के सामने रास्ते में गुलदार दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चों की चीख सुनते ही ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में सर्च शुरू की।

स्कूल जा रहे बच्चों के सामने आया गुलदार

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार देखे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। आज सुबह स्कूली बच्चों ने गुलदार को रास्ते में देखा, जिसके बाद उन्होंने प्रमुख नेहा नेगी और वन विभाग को तुरंत सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान अनिल नेगी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

वन विभाग ने शुरू किया क्षेत्र में सर्च अभियान

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जबकि क्षेत्र में लगातार गुलदार के दिखने की घटनाएं हो रही हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।

इलाके में दहशत का माहौल

बताया जा रहा है कि सींदूड़ीगाड़, घुणैणा, मैठाणाधार और केदारगली जैसे गांवों में बीते कुछ दिनों से गुलदार की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें