रुद्रपुर। किराये के मकान में रहने वाली महिला का दिल मॉरीशस में रहने वाले प्रेमी पर आ गया। इसके चलते हैं वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने मायके चली गई और मॉरीशस में रहने वाले अपने प्रेमी का इंतजार कर रही है। पति ने जब प्रेमी के परिजनों से इस बात की शिकायत की तो उसने जाने से मारने की धमकी दी। पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
अल्मोड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति का कहा है कि उसकी शादी दन्या क्षेत्र की एक युवती से 6 साल पहले हुई थी। उनका एक चार साल का बेटा है। मॉडर्न ख्यालों की है ।इस वजह से उसकी परिवार में झगड़ा होता रहता था। इस कारण उसका पति उसे रूद्रपुर लाकर रहने लगा। लेकिन, उसकी आदतें फिर भी नहीं सुधरी और लगातार विवाद करती रहती है।
इसी बीच बरेली निवासी और मॉरीशस में रहने वाले एक युवक से उसकी पहचान हो गई। वह उससे फोन पर बात करने लगी। करीब छह माह पहले वह पति और बेटे को छोड़कर चली गई। मायके वालों ने भी पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। वह प्रेमी के भारत आने का इंतजार कर रही है। जब पति ने मॉरीशस में रहने वाले पत्नी के प्रेमी के परिजनों को घटना की जानकारी दी। तो अब पत्नी का प्रेमी अलग-अलग नंबरों से उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।