highlightNainital

नेता प्रतिपक्ष का हमला, कहा- सीएम के पास हवाई जहाज है, वह रोज वहां जा सकते हैं लेकिन..

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर गैरसैंण दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सवाल उठाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के पास हवाई जहाज है वह रोज वहां जा सकते हैं लेकिन ग्रीष्मकालीन राजधानी में राज्य स्थापना दिवस मनाने से बेहतर होगा कि जनता की समस्याओं और प्रदेश के विकास को पहले प्राथमिकता पर किया जाए।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ने कहा कि राज्य की सड़कें टूटी हुई हैं, पेयजल व्यवस्था ध्वस्त है। बेरोजगारी चरम पर है। इनकी तरफ सरकार और मुख्यमंत्री किसी का ध्यान नहीं है। गैरसैंण में जाकर राज्य स्थापना दिवस मनाने से प्रदेश का विकास नहीं होने वाला है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसके लिए धरातल पर काम करना होगा, इस सरकार को 4 साल पूरे होने जा रहे हैं लेकिन विकास कार्य से यह सरकार कोसों दूर है।

Back to top button