EntertainmentHighlight

Laughter Chefs 2 Finale: एल्विश यादव-करण कुंद्रा की जोड़ी बनी विनर, ये जोड़ी रही रनरअप

Laughter Chefs 2 Finale Winner: कलर्स टीवी के फेमस शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 (Laughter Chefs 2) का बीते दिन रविवार को हुआ। इस तगड़े मुकाबले में शो के विनर का ऐलान किया गया। जिसमें करण कुंद्र और एल्विश यादव की जोड़ी ने ट्रॉफी अपने नाम की। तो वहीं रीम शेख और अली गोनी फर्स्ट रनरअप रहे।

बता दें कि शो बीते सात महीने से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसी साल 25 जनवरी को लाफ्टर शेफ्स 2 शुरू हुआ था। जिसे भारती सिंह ने होस्ट किया। तो वहीं इस शो में बतौर जज के रूप में शेफ हरपाल सिंह सोखी थे।

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का फाइनल मुकाबला Laughter Chefs 2 Finale Winner

कुकिंग शो के फिनाले में शेफ हरपाल ने सभी को सीजन की आखिरी डिश बनाने को कहा। सभी को एक मिठाई बनानी थी। ऐसे में जब डिश टेस्ट की गई तो करण और एल्विश की जोड़ी के द्वारा बनाई गई मिठाई सबसे अच्छी थी। एपिसोड के आखिरी में लाइव दर्शकों ने कंटेस्टेंट्स की मिठाई चखी। जिसके आधार पर वोट किया गया। जिसके बाद सीजन में हर जोड़ी को मिले टोटल स्टार्स को काउंट किया गया। इसी के आधार पर करण और एल्विश शो जीते।

लाफ्टर शेफ्स के बारे में

बता दें कि पहला सीजन एक जून 2024 को प्रीमियर हुआ था। तो वहीं चार अक्टूबर 2024 को इसका फिनाले था। पहले सीजन में अली गोनी और राहुल वैद्य विनर रहे थे। तो वहीं लाफ्टर शेफ्स का सीजन 2 25 जनवरी को शुरू हुआ। जिसमें कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह, अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, रुबीना दिलाइक, राहुल वैद्य, निया शर्मा, सुदेश लहरी, रीम शेख, करण कुंद्रा और एली गोनी कंटेस्टेंट्स के रूप में नजर आए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें