Big NewsNational

BIG BREAKING: भारतीय सेना ने लिया पहलगाम का बदला, बांदीपोरा एनकाउंटर में लश्‍कर का टॉप कमांडर हुआ ढेर

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब भारतीय सेना का रुख बेहद सख्त हो चुका है। एक तरफ घाटी में सर्च ऑपरेशन्स तेज़ हो चुके हैं। तो वहीं दूसरी ओर आतंकियों के खिलाफ आर-पार की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में हुए एनकाउंटर में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर अल्ताफ लल्ली को मार गिराया है। हालांकि इस मुठभेड़ में हमारे दो जवान भी घायल हो गए हैं।

बांदीपोरा एनकाउंटर में लश्‍कर का टॉप कमांडर अल्‍ताफ लल्‍ली हुआ ढेर

जानकारी के मुताबिक अल्ताफ लल्ली घाटी में लश्कर के नेटवर्क को फैलाने और उनके आतंकी मंसूबों को अंजाम देने की बड़ी ज़िम्मेदारी संभाल रहा था। वो लंबे वक्त से सुरक्षाबलों की रडार पर था। पहलगाम हमले के बाद से उसकी तलाश और तेज़ कर दी गई थी।

ये भी पढ़े:- पहलगाम आतंकी हमले में नाम पूछकर गोली मारने वाले आंतकी आसिफ का घर विसफोट से उड़ाया

सेना और स्थानीय पुलिस को जैसे ही कुलनार इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की भनक लगी तो तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में अल्ताफ लल्ली मारा गया।

दो पुलिसकर्मी हुए घायल

इस एनकाउंटर के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और आतंकी छिपा न हो।

ये भी पढ़े:- Pahalgam हमले के बीच पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF जवान पकड़ा, आंखों में पट्‌टी बांध कर फोटो शेयर की

उधमपुर में जवान हुआ था शहीद

बीते दिन यानी गुरुवार को उधमपुर में सुरक्षाबलों की आतंकियों से साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान हमारा एक जवान शहीद हो गया। बीते दिन देर रात से ही बांदीपुरा में गोलीबारी भी जारी है। पुलवामा के त्राल में जवान आतंकी की तलाश में गए। जहां जवानों पर हमले की कोशिश की गई। जैसे ही जवान घर में घुसे उन्हे IED दिखा। तुरंत ही जवान वहां से बाहर निकल गए। कुछ देर बाद वहां धमाका हुआ।

आतंकी आसिफ शेख के घर को विस्फोट से उड़ा दिया

सुरक्षाबलों ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख के घर को उड़ा दिया है। बता दें कि ये लश्कर ए तैयबा से जुड़ा है। ये कार्रवाई त्राल में की गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें