International News

आतंकी हाफिज सईद के राइट हैंड Amir Hamza को PAK में मारी गोली Lashkar-e-Taiba

Lashkar-e-Taiba founding Member, Terrorist Amir Hamza Shot In Pakistan: पाकिस्तान के लाहौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत के दुश्मन और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के फाउंडिंग मेंबर में से एक आतंकी अमीर हमजा मारा गया। पाकिस्ता में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसी अज्ञात हमलावर ने लाहौर में एक न्यूज चैनल के बाहर इस गोलीकांड को अंजाम दिया।

आतंकी हाफिज सईद के राइड हैंड Amir Hamza को PAK में मारी गोली

इस हमले के बाद पाकिस्तान वाले पंजाब प्रांत की राजधानी में अमीर हमजा को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि भारत के लिए ये बहुत बड़ी खबर है। अमीर हमजा ही वो शख्स था जिसने आतंकी हफीज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन का गठन किया था।

लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन का किया गठन

भारत में हुए कई आतंकी हमलों में भी हमजा का रोल रहा। पाकिस्तान में लश्कर एक बड़ा आतंकवादी संगठन है। साल 1980 के अंत में इसका गठन हुआ था। हाफिज मुहम्मद सईद के नेतृत्व में ये शुरू हुआ था। ये समूह भारत में हमले कराने के लिए ही काम करता है। 2008 के मुंबई हमलों (26/11) के साथ भारत में कई बड़े आतंकवादी हमलों में इसी का हाथ है। आपको बता दें कि पिछले साल भी हमजा लाहौर में ही घर पर घायल हुआ था। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें