Big NewsUttarkashi News

यमुनोत्री हादसे में एक बच्ची की मौत, दो श्रद्धालुओं का किया रेस्क्यू, राहत बचाव कार्य जारी

Landslide on Yamunotri walking route : उत्तरकाशी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पहाड़ी दरकने से कई यात्री मलबे में दब गए. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है.

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भू-स्खलन Landslide on Yamunotri walking route

घटना सोमवार शाम 4 बजे की है. यमुनोत्री पैदल मार्ग Landslide on Yamunotri walking route पर भैरव मन्दिर के पास नौ कैंची पर अचानक भू-स्खलन हो गया. कुछ यात्रियों के स्लाइडिंग के चपेट में आने की सूचना है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है.

मौके पर रेस्क्यू जारी ऑपरेशन जारी

मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है. बताया जा रहा है रेस्क्यू टीम ने दिल्ली निवासी एक 10 से 11 साल की बच्ची का शव बरामद किया है. जबकि दो श्रद्धालुओं का रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे पर डीएम प्रशांत कुमार आर्य अपनी नजर बनाए हुए हैं.

प्रशांत कुमार आर्य, DM, उत्तरकाशी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें