टिहरी (चमियाला)– उत्तराखंड़ के पहाड़ी जिलों में बारिश से भारी भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। कही जान का नुकसान हो रहा है तो कहीं माल का नुकसान। जिले की घनसाली विधानसभा क्षेत्र के चमियाला बाजार में हवाघर के पास एक मकान समेत 10 दुकाने भूस्खलन के चलते जमीदोज हो गई।
बताया जा रहा है कि भूस्खलन की ये घटना रात के दो बजे के करीब हुई। जिस जगह भूस्खलन हुआ वो इलाका भूस्खलन के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। बताया जा रहा है कि अगर ये भूस्खलन दिन के वक्त होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। दरअसल सुबह के वक्त इस जगह पर भीड़ रहती है और कई मजदूर काम करते हैं।
स्थानीय लोगों की माने तो हादसा और बड़ा हो सकता था लेकिन सड़क पर एक खड़े डम्फर Uk 07 0871 की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर यह डम्फर इस स्थान पर रात को खड़ा नहीं होता तो एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
बहरहाल ताज्जुब की बात ये है कि खबर लिखे जाने तक मौके पर प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुआयना करने नहीं पहुंचे। जबकि सरकार के दावे हैं कि आपदा प्रबंधन के लिए सरकार मुस्तैद हैं। लाखों रूपए सरकार आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण शिवरों के आयोजन पर फूंक चूकी है।