HighlightUttarakhand

प्रेमचंद अग्रवाल का विवादित बयान : भू-कानून संघर्ष समिति ने किया ‘स्वाभिमान मशाल जुलूस’ निकालने का ऐलान

उत्तराखंड में पहाड़ की अस्मिता और सम्मान को लेकर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी हो रही है. मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति ने सभी सामाजिक संगठनों और आम जनता से मशाल जुलूस निकालने का आह्वान किया है.

भू-कानून संघर्ष समिति ने किया ‘स्वाभिमान मशाल जुलूस’ निकालने का ऐलान

मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि पहाड़ की अस्मिता पर लगातार चोट की जा रही है. पहाड़ के लोगों को सड़कों पर तो गालियां दी ही जा रही है और अब विधानसभा के अंदर भी पहाड़ के लोगों को गाली दी गई है. डिमरी ने कहा इससे पता चलता है कि पहाड़ के प्रति विधायकों की कैसी मानसिकता है.

1 मार्च को ‘स्वाभिमान मशाल जुलूस’ निकालने की तैयारी

मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने 1 मार्च को शाम 6 बजे प्रदेशभर में स्वाभिमान मशाल जुलूस निकाला जाएगा. मूल निवास भू-क़ानून संघर्ष समिति ने सभी सामाजिक संगठनों और आम जनता से मशाल जुलूस निकालने का आह्वान किया है.

पक्ष-विपक्ष को नहीं है पहाड़ के अस्तित्व की चिंता : डिमरी

डिमरी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के लोगों की भावनाएं आहत कर रहे हैं. उन्होंने कहा पक्ष और विपक्ष एक सिक्के के दो अलग-अलग पहलू हैं. इन्हें पहाड़ के अस्तित्व और इसके संसाधनों को बचाने की चिंता नहीं है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें