Entertainment

‘लंबी जुदाई’ वाली एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन, 100 से ज्यादा फिल्मों में किया अभिनय

बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा अब इस दुनिया में नहीं रही। 72 साल की उम्र में 13 मार्च को उनका निधन हो गया है। 80 और 90 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों की। उन्होंने भले ही हमेशा सपोर्टिंग रोल निभाए। लेकिन अपने अभिनय और सादगी से उन्होंने कईयों के दिलों में जगह बनाई।खास तौर पर फिल्म ‘हीरो’ के मशहूर गाने ‘लंबी जुदाई’ तो लोगों को आज भी याद है।

‘लंबी जुदाई’ वाली एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन

बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा के करियर को देखा जाए तो उन्हें साल 1983 की फिल्म हीरो से मिली। सुभाष घई ने इसका निर्देशन किया। जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। तो वहीं रेशमा की आवाज में ‘लंबी जुदाई’ के इस दर्द भरे गाने में मधु मल्होत्रा ने जान डाल दी।

फिल्म हीरो से मिली पहचान

इस गाने में उन्होंने एक बंजारन यानी जिप्सी महिला का किरदार निभाया था। उनके अभिनय ने इस गाने को और भी असरदार बना दिया था। इसके साथ ही उन्होंने इ ‘सत्ते पे सत्ता’ में भी काम किया। फिल्म के गाने ‘मौसम मस्ताना’ में भी उन्होंने अभिनय किया।

100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

फिल्मी सफर की बात करें तो, मधु मल्होत्रा ने साल 1975 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्म ‘अंधेरा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जिसके बाद वो फिल्म ‘द ग्रेट गैम्बलर’, ‘खूनी मुर्दा’, ‘रूहानी ताकत’ ‘कर्ज’, ‘विश्वनाथ’, ‘श्रद्धांजलि’ और ‘विधाता’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। अपने पूरे करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें